14/02/2025
Note: *इस घटना को लेकर दिल्ली में स्थित उत्तर प्रदेश भवन का घेराव 16 फरवरी को 1:00 बजे दिन से होगा जो भी साथी दिल्ली में है जरूर आए!**
सासाराम से बनारस में पढ़ने गई #स्नेहा_कुशवाहा का सामूहिक बलात्कार कर के उसको मार दिया गया, यहां तक कि उनके परिजनों के पहुंचने से पहले ही स्नेहा के शव को जला दिया गया।
सोचिए यूपी में कानून व्यवस्था का क्या हाल है,अपराधियों को कानून से कोई खौफ नहीं है...
जानिए पुरा मामला इस विडियो में
#वाराणसी_कांड #बेटी_बचाओ
इस घटना ने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हम कैसा समाज बना रहे हैं, जहां हमारे बेटियों को सुरक्षित महसूस नहीं होता। यह केवल एक घटना नहीं है, यह हमारे समाज की विफलता है, जो अपनी बेटियों की रक्षा करने में असमर्थ है। हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है और हमें खुद से यह सवाल पूछने की जरूरत है कि हम कब तक ऐसे जघन्य अपराधों को सहन करेंगे?
इस अपराध के खिलाफ हमारी आवाजें उठानी होंगी। हमें एकजुट होकर यह संदेश देना होगा कि हम इस तरह के अपराधों को कभी सहन नहीं करेंगे। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इस निर्दोष लड़की को न्याय मिले और ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिले, ताकि कोई भी ऐसा कृत्य करने की हिम्मत न कर सके।
आइए, हम सब मिलकर प्रण लें कि हम अपनी बेटियों को सुरक्षित, स्वतंत्र और सम्मानित जीवन प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हमारी यह लड़ाई न्याय के लिए है, और हमें इसे हर हाल में जीतना है।
हमारी मांग है की
1. जो भी पुलिसकर्मी इस घटना को दबाने में लगे हैं,जो 9 दिन बाद FIR किया उनको तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए और इस घटना का जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाकर किया जाए!
2. राज्य में Law & Order के लिए जिम्मेवार राज्य के मुख्यमंत्री अजय कुमार बिष्ट उर्फ योगी आदित्यनाथ इस घटना के लिए सर झुका के देश से माफी मांगे और, साथ ही साथ बनारस से सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना पर स्पष्टीकरण दें
3. इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में त्वरित न्याय के लिए ट्रायल किया जाए!
4. पीड़िता के घर वालों की सहमति के बिना पीड़िता के लाश को जलाने की घटना को अंजाम देने वाले सभी अधिकारियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके न्याय संगत कार्यवाही सुनिश्चित हो!
AILAJ STATE COMMITTEE, DELHI
Contact: 083828 27307
Email: [email protected]
*इस घटना को लेकर दिल्ली में स्थित उत्तर प्रदेश भवन का घेराव 16 फरवरी को 1:00 बजे दिन से होगा जो भी साथी दिल्ली में है जरूर आए!*