09/11/2025
RTI का जवाब 30 दिन में न मिले तो क्या करें जानिए असरदार तरीका
अगर आपने किसी विभाग में RTI (सूचना का अधिकार) आवेदन लगाया है और 30 दिनों के भीतर जवाब नहीं मिला तो बहुत लोग तुरंत पहली अपील (First Appeal) कर देते हैं
लेकिन अक्सर इससे भी कोई नतीजा नहीं निकलता।
एक आसान और असरदार तरीका यह है-
पहला कदम-
RTI डालिए-अगर 30 दिन बीत जाने पर जवाब नहीं आता है, तो अपील करने की जल्दी न करें।
दूसरा कदम-
उसी विषय पर दूसरे व्यक्ति के नाम से (परिवार या मित्र) सेम RTI दोबारा दाखिल करें।
इससे विभाग को लगेगा कि मामला अब दो तरफ से ट्रैक हो रहा है।
तीसरा कदम-
अगर दोनों RTI का जवाब नहीं मिलता, तो अब संबंधित PIO, APIO और वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ
RTI अधिनियम की धारा 18(1) के तहत शिकायत (Complaint) दर्ज करें।
इस बार विभाग हरकत में आ जाता है, क्योंकि धारा 18(1) के तहत सूचना आयोग सीधे कार्रवाई कर सकता है
और
₹25,000 तक का जुर्माना संबंधित अधिकारी पर लगाया जा सकता है।
इस तरह समझदारी से कदम उठाकर आप बिना लंबी अपील प्रक्रिया में फँसे,
तेज़ी से परिणाम पा सकते हैं।