Advocate Civil Court Agra

Advocate Civil Court Agra Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Advocate Civil Court Agra, 9 Ganesh Puram Opp. MainGate TV Tower Shamashad Road, Agra.

अच्छे बुद्धिमान से भी चूक होजाती है।ठोकर खाकर सँभल जाने वाला भी बुद्धिमान माना जाता है।
25/11/2025

अच्छे बुद्धिमान से भी चूक होजाती है।ठोकर खाकर सँभल जाने वाला भी बुद्धिमान माना जाता है।

26/10/2024

🙏माँ का सम्मान 🙏

एक मध्यम वर्गीय परिवार के एक लड़के ने 10वीं की परीक्षा में 90% अंक प्राप्त किए ।
पिता ने मार्कशीट देखकर खुशी-खुशी अपनी बीवी को कहा कि बना लीजिए मीठा दलिया, स्कूल की परीक्षा में आपके लाड़ले को 90% अंक मिले हैं ..!

माँ किचन से दौड़ती हुई आई और बोली, "..मुझे भी बताइये, देखती हूँ...!

इसी बीच लड़का फटाक से बोला...
"बाबा उसे रिजल्ट कहाँ दिखा रहे हैं ?... क्या वह पढ़-लिख सकती है ? वह अनपढ़ है ...!"

अश्रुपुर्ण आँखों को पल्लु से पोंछती हुई माँ दलिया बनाने चली गई ।

ये बात पिता ने तुरंत सुनी ...! फिर उन्होंने लड़के के कहे हुए वाक्यों में जोड़ा, और कहा... "हां रे ! वो भी सच है...!

जब तू गर्भ में था, तो उसे दूध बिल्कुल पसंद नहीं था, उसने तुझे स्वस्थ बनाने के लिए हर दिन नौ महीने तक दूध पिया ...
क्योंकि वो अनपढ़ थी ना ...!

तुझे सुबह सात बजे स्कूल जाना होता था, इसलिए वह सुबह पांच बजे उठकर तुम्हारा मनपसंद नाश्ता और डिब्बा बनाती थी.....
क्योंकि वो अनपढ़ थी ना ...!
जब तुम रात को पढ़ते पढ़ते सो जाते थे, तो वह आकर तुम्हारी कॉपी व किताब बस्ते में भरकर, फिर तुम्हारे शरीर पर ओढ़नी से ढँक देती थी और उसके बाद ही सोती थी...क्योकि अनपढ़ थी ना ...!
बचपन में तुम ज्यादातर समय बीमार रहते थे... तब वो रात- रात भर जागकर सुबह जल्दी उठती थी और काम पर लग जाती थी....क्योंकि वो अनपढ़ थी ना...!

तुम्हें, ब्रांडेड कपड़े लाने के लिये मेरे पीछे पड़ती थीऔर खुद सालों तक एक ही साड़ी में रहती थी
क्योंकि वो अनपढ़ थी ना....!

बेटा .... पढ़े-लिखे लोग पहले अपना स्वार्थ और मतलब देखते हैं.. लेकिन तेरी माँ ने आज तक कभी नहीं देखा।
क्योंकि अनपढ़ है ना वो...!

वो खाना बनाकर और हमें परोसकर कभी कभी खुद खाना भूल जाती थी... इसलिए मैं गर्व से कहता हूं कि तुम्हारी माँ अनपढ़ है...'
यह सब सुनकर लड़का रोते रोते, और लिपटकर अपनी माँ से बोलता है.. "माँ, मुझे तो कागज पर 90% अंक ही मिले हैं। लेकिन आप मेरे जीवन को 100% बनाने वाली पहली शिक्षक हैं।
माँ, मुझे आज 90% अंक मिले हैं, फिर भी मैं अशिक्षित हूँ और आपके पास पीएचडी के ऊपर की उच्च डिग्री है। क्योंकि आज मैंने अपनी माँ के अंदर छुपे रूप में, डॉक्टर, शिक्षक, वकील, ड्रेस डिजाइनर, बेस्ट कुक, इन सभी के दर्शन कर लिये !

ज्ञानबोध:.... प्रत्येक लड़का-लड़की जो अपने माता-पिता का अपमान करते हैं, उन्हें अपमानित करते हैं, छोटे- मोटे कारणों के लिए क्रोधित होते हैं। उन्हें सोचना चाहिए, उनके लिए क्या-क्या कष्ट सहा है, उनके माता पिता ने ...।
सदैव प्रसन्न रहिये।जो प्राप्त है, वही पर्याप्त है। 🙏माँ को नमन 🙏

20/10/2024

🔹परम् पिता पर अटूट विश्वास🔹
🌹🌹🌹🌹🌹
रात का ढाई बजा था, एक सेठ को नींद नहीं आ रही थी। वह घर में चक्कर पर चक्कर लगाये जा रहा था, पर चैन नहीं पड़ रहा था।

आखिर थक कर नीचे उतर आया और कार निकाली। शहर की सड़कों पर निकल गया। रास्ते में एक मंदिर दिखा, सोचा थोड़ी देर इस मंदिर में जाकर भगवान के पास बैठता हूँ और प्रार्थना करता हूं , क्या पता शांति मिल जाये। वह सेठ मंदिर के अंदर गया तो देखा, एक आदमी पहले से ही भगवान की मूर्ति के सामने बैठा था किन्तु उसका उदास चेहरा और आंखों में करूणा दिख रही थी।
सेठ ने पूछा - क्यों भाई इतनी रात को मन्दिर में क्या कर रहे हो ?

आदमी ने कहा - मेरी पत्नी अस्पताल में है, प्रातःकाल यदि उसका ऑपरेशन नहीं हुआ तो वह मर जायेगी और मेरे पास ऑपरेशन के लिए पैसा नहीं है। उसकी बात सुनकर सेठ ने जेब में जितने रूपए थे, वह उस आदमी को दे दिए। अब उस आदमी के चहरे पर चमक आ गईं थी। सेठ ने अपना कार्ड दिया और कहा - इसमें मेरा फोन नम्बर और पता भी है और आवश्यकता हो तो नि:संकोच बताना।
उस गरीब आदमी ने कार्ड वापिस दे दिया और कहा, इसकीआवश्यकता नहीं है सेठजी।"मेरे पास उसका पता है जिसने रात को ढाई बजे आपको यहां भेजा है।
परमपिता पर इतना अटूट विश्वास हो तो सारे कार्य पूर्ण हो जाते हैं।कोई अभाव नहीं रहता ।शिक्षा:- घर में यह नियम बनाइए कि जब भी आप घर से बाहर निकलें, तो घर में मंदिर के पास दो घड़ी खड़े रह कर " प्रभु चलिए... आपको साथ में रहना हैं। " ऐसा बोल कर ही निकले क्यूँकि आप भले ही लाखों की घड़ी हाथ में क्यूँ ना पहने हो, पर समय तो प्रभु के ही हाथ है।

सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

🙏जय श्री राम 🙏

24/09/2020

सिविल कोर्ट कैम्पस में अब 60 प्रतिशत अधिवक्ता के साथ बादकारी भी काफ़ी संख्या में आते हैं।लॉक डाउन के समय से सभी शौचालय में ताले लगे है जिससे भारी असुविधा है। कृपया इस ओर ध्यानदिया जाय।

13/09/2020

UNCERTAINTY EVERYWHERE
&
NOTHING ELSE.
Stay Home Only Remedy.

28/01/2020

दीवानी प्रांगण में सर्वाधिक शोचनीय स्थिति नाज़िर कार्यालय के सामनेबाथरूम की है।गन्दगी से भारी दुर्गन्ध, फर्श टूटाबिना पानी वाशबेसिन अच्छा होगा यदि इसके दरबाजे कोबंद करवा दिया जाए।E

02/07/2019

पार्किंग स्थलों में पर्याप्त स्थान नही है।ब्यवस्था खराब ब शोचनीय।कोई गैलरी/रास्ता नही बचता सब तरफ बाहन खड़े कर दिए जाते हैं।अधिबक्ताओं को भी दो पहिया बाहन निकालने में तीन घण्टे तक लग जाते है।

10/10/2018

Only advocates practicing in Civil Courts Agra should join this page to resolve their day to day problems.

Address

9 Ganesh Puram Opp. MainGate TV Tower Shamashad Road
Agra

Telephone

+918979316510

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Advocate Civil Court Agra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share